,

CG: चोटीगुड़ा में अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

चोटीगुड़ा में अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चोटीगुड़ा में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। बस्ती सराईजोखा के रहने वाले अधेड़ राजाराम राठिया का शव खून से लथपथ तलाब के पास पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों के अनुसार हत्या का कारण चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के सिर और संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी दिलकुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: बालोद: मोखा में ट्रक और हाईवा में जबरदस्त टक्कर, ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मृतक राजाराम पहले भी पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में धारा 307 के तहत जेल जा चुका था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…