ग्वालियर में चार दिन में पांच वारदातें, साइकिल से आता और एक्टिवा से भागता था शातिर बदमाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने केवल चार दिनों में चोरी और झपटमारी की पांच वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान ओम उर्फ सचिन सिंह तोमर के रूप में हुई है, जो ग्वालियर के लक्ष्मीगंज इलाके का निवासी है।

साइकिल से आता, एक्टिवा चुराता, फिर करता लूट

इस अपराधी की कार्यशैली बेहद चालाक थी। वह पहले साइकिल से आता, फिर किसी जगह से एक्टिवा चोरी करता और उसी वाहन से महिलाओं के पर्स और मोबाइल झपट कर फरार हो जाता। खास बात यह रही कि वह चोरी के एक्टिवा की पहचान बदलकर, बार-बार उसी से वारदातें करता रहा।

मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया

3 जुलाई को कोटेश्वर रोड पर रहने वाली महिला ऋचा गर्ग के साथ एक लूट की घटना हुई थी। आरोपी ने उनकी एक्टिवा से पास आकर झपट्टा मारा और पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में नकदी, मोबाइल और दस्तावेज थे। यही मोबाइल उसकी गिरफ्तारी की वजह बना, क्योंकि पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर तिघरा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पहले भी जा चुका है जेल

जांच में खुलासा हुआ कि ओम उर्फ सचिन तोमर एक आदतन वाहन चोर है। साल 2024 में उसे जनकगंज पुलिस ने दो बाइक चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया था। उस वक्त भी उसके पास से छह चोरी की बाइक बरामद हुई थीं।

रिमांड में उगले पांच अपराध

पुलिस ने जब आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया तो उसने 1 से 3 जुलाई के बीच की पांच घटनाएं कबूल कीं:

✔ 1 जुलाई

  • कंपू के जेएएच हॉस्पिटल पार्किंग से एक्टिवा चोरी की।
  • उसी एक्टिवा से तिघरा गया, एक्सीडेंट में घायल होने पर एक्टिवा वहीं छोड़ दी।

✔ 2 जुलाई

  • दोबारा जेएएच पार्किंग में जाकर साइकिल चुराई।
  • फिर जनकगंज के कार्तिक मंदिर के पास साइकिल छोड़ दी और एक्टिवा चोरी की।

✔ 3 जुलाई

  • सुबह 7 बजे कैंसर हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स सलमा खान का पर्स छीना।
  • साढ़े दस बजे कोटेश्वर रोड की ऋचा गर्ग से भी झपटमारी की।

सीएसपी ने दी जानकारी

सीएसपी केपी अहिरवार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में झपटमारी और वाहन चोरी की कई घटनाएं स्वीकारी हैं। अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम