BY
Yoganand Shrivastava
Ek Ped Maa Ke Naam रफी अहमद किदवई (RAK) कृषि महाविद्यालय, सीहोर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के बीज उत्पादन एवं अनुसंधान प्रक्षेत्र में कुल 570 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर निर्माण का संदेश दिया गया।
Ek Ped Maa Ke Naam अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार ने पौधों के संरक्षण का किया आह्वान
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
Ek Ped Maa Ke Naam विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया हरित परिसर निर्माण का संकल्प
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेंद्र पयासी ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और NSS स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।


