,

Datia Administration Action : वोटिंग से पहले दतिया में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सख्त, 6 लोगों को किया जिला बदर

दतिया उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 6 लोगों पर जिला बदर आदेश जारी

Datia Administration Action : भोपाल : 27 जुलाई 2026, दतिया में होने वाले विधानसभा उप निर्वाचन 2026 को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा 06 व्यक्तियों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

Datia Administration Action : जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनावेदक कृष्णपाल सिंह गुर्जर पुत्र लक्ष्मण सिंह गुर्जर निवासी ग्राम महुआ थाना सिविल लाईन दतिया, रमन पुत्र रामकुमार भार्गव उर्फ बबलू निवासी ग्राम उदगुंवा थाना जिगना, चिम्मू उर्फ तिलक सिंह यादव पुत्र रमेश यादव निवासी निदान का कुंआ दतिया थाना सिविल लाईन, उद्यम कुशवाहा पुत्र हरदास कुशवाहा निवासी ग्राम उनाव थाना उनाव, कारू उर्फ दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी ग्राम जैतपुरा थाना धीरपुरा, ब्रजेश पुत्र सिरनाम लोधी निवासी ग्राम हसनुपर थाना बसई के विरूद्ध यह कार्रबाई की गई है।

Datia Administration Action : म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 धारा 3 की सहपठित धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक को एक-एक माह तक कालावधि के लिए जिला दतिया एवं उससे लगे अन्य जिले शिवपुरी, ग्वालियर, भिण्ड़ जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश जारी किया है। साथ ही आदेश किया कि उक्त प्रतिबंधित जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने की सुनिश्चितता के लिये अनावेदक प्रत्येक माह निष्कासन अवधि में अपने निवास के स्पष्ट डाक पता की सूचना संबंधित थाना को डाक या अन्य माध्यम से भेजेगा।

ये भी जानिए : Balram Krishi Mahotsav 2026 : खिले किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर