,

Congress vs BJP : राहुल गांधी का दम, AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन, अब भोपाल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा ‘बब्बर शेर’

Congress vs BJP

By: Pramod Srivastava

Congress vs BJP : भोपाल, राजधानी के जवाहर चौक पर भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की किसान महाचौपाल हुई। दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर पहुंचे। इस दौरान भोपाल की सड़कों पर तनाव की स्थिति भी दिखी। पुलिस ने सभा में आ रहे कई कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया, जिसे लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया।

दरअसल इस राजनीतिक दंगल के पीछे भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन का मामला लगातार सियासत की धुरी बना हुआ है। मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 20 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था।

Congress vs BJP : अध्यक्ष गिरफ्तार, अब और कितने किरदार, राहुल के बब्बर शेर, क्या सलाखों के पीछे ढेर !

वे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाले नारे लगा रहे थे। मामले में आज दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया। जहां पटियाला हाउस कोर्ट ने पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उन्हें इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने चार अन्य नेताओं कृष्णा हरी, कुंदन यादव को बिहार से अजय कुमार को उत्तर प्रदेश औ नरसिम्हा यादव को तेलंगाना से गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। 23 फरवरी को ग्वालियर के जितेंद्र यादव राष्ट्रीय समन्वयक, राजा गुर्जर जिला अध्यक्ष और भिंड के विमल अजय कुमार को भी पकड़ा गया था। कांग्रेस ने इन गिरफ्तारियों को लोकतंत्र की हत्या और राजनीति से प्रेरित बताया है।

Congress vs BJP : AI इम्पैक्ट समिट, कांग्रेस का प्रदर्शन, कानूनी कार्यवाई

• दिल्ली पुलिस ने मामले को क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल (ISC) को सौंपा।
• आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज।
• दंगा भड़काना – धारा 191(1) और 192 (दंगा करने और उकसाने के आरोप) जोड़े गए।
• अन्य गंभीर आरोप – आपराधिक साजिश (61-2), लोक सेवक के काम में बाधा डालना (132)
• और राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले बयान (197)।
• पुलिस का दावा – प्रदर्शन एक गहरी साजिश थी
• अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया।
• इंडिया- AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन, अब तक 8 गिरफ्तार।

Congress vs BJP : शर्टलेस प्रदर्शन पर कार्रवाई, तेज होती सियासी लड़ाई

अब इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस के साथ ही राहुल गांधी पर हमलावर है। भोपाल में सभा के दौरान राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस नेताओं को बब्बर शेर बताया और कहा कि आप किसी से नहीं डरोगे, आप में कांग्रेस का खून है। आपको डरने की जरूरत नहीं है। तो वहीं भाजपा ने राहुल के बयान और यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने कहा कि आप अपने कार्यकर्ताओं को उकसाते हैं कि वे एक अंतरराष्ट्रीय लेबल के मंच पर अभद्रता करें। कांग्रेस अपनी स्वार्थ की राजनीति के लिये देश की आबरू की बलि चढ़ाते हैं।

read more : SC Slams Pre-Election Freebies ; फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे: सुप्रीम कोर्ट

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा