,

काशी में 250 साल से बंद मंदिर मिलने का दावा, सीएम योगी से ताला खुलवाने की अपील

वाराणसी : मुस्लिम बहुल इलाके मदनपुरा में सोमवार को 250 साल पुराना मंदिर मिलने का दावा किया गया। कहा गया कि मंदिर में 10 साल से ताला बंद है। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी है। इसकी सूचना मिलते ही सनातन रक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए। सदस्यों ने मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने और मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की है। ताला किसने बंद कियाए इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझा.बुझाकर सदस्यों को वापस भेजा। सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की गई। लिखा गया कि ध्यान दीजिए। काशी की गलियों में बंद पड़ा है शिव मंदिर। यह मंदिर मदनपुरा में मकान नंबर डी. 31 के चबूतरे के पास है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मौके पर पहुंचा तो मंदिर मिला। इसे 250 साल पुराना बताया जा रहा है। इस पर पिछले 10 साल से ताला लटक रहा है। आसपास रहने वाले लोग मंदिर के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर का जिक्र काशीखंड में है। मंदिर पुष्पदंतेश्वर से दक्षिण परम सिद्धिप्रद सिद्धीश्वर हैं। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी है।

प्रशासन की टीम करेगी मुआयना: डीसीपी

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर पुराना है। गेट पर ताला बंद है। कोई यह नहीं बता सका कि मंदिर का मालिकाना हक किसके पास है। प्रशासन की टीम मौके का मुआयना कर स्थिति स्पष्ट करेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का जैसा निर्देश होगाए उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर…

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों…