,

जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां शुरु, पारा -8.5 डिग्री पहुंचा

Chillai Kalan begins in Jammu and Kashmir, mercury reaches -8.5 degrees

जम्मू-कश्मीर में शनिवार से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब बहुत ज्यादा ठंड होता है। अब अगले 40 दिन यहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होगी। श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री पहुंच गया है। यहां 133 साल में तीसरी बार पारा इतने नीचे गिरा है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से ठंड से राहत है। यह दौर 4 दिन तक जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, राजस्थान में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। यूपी में भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 22 दिसंबर से 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट। 23 दिसंबर को 3 राज्यों में बारिश हो सकती है, वहीं पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर चलेगी। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। 55 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। हिमाचल के लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 7 जिलों शीतलहर चलेगी। 24 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कोल्ड वेव का अलर्ट। दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…