,

भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर दौड़ती कार और स्कूटी, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। शहर के सबसे व्यस्त भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के ऊपर एक कार और एक स्कूटी को खुलेआम दौड़ते हुए देखा गया है। यात्रियों द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्लेटफॉर्म बना ‘रोड’, यात्रियों ने रिकॉर्ड किया वीडियो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर 6 पर कार चलाते नजर आ रहा है, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक युवक स्कूटी दौड़ाता दिख रहा है। ये दृश्य न सिर्फ रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि किस हद तक लापरवाही बरती जा रही है।

यह वीडियो यात्रियों द्वारा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। इसके बाद घटना ने तूल पकड़ लिया।

यात्रियों की सुरक्षा में भारी चूक

भोपाल रेलवे स्टेशन पर कुल 14 एंट्री और एग्जिट गेट हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं दे रही है। प्लेटफॉर्म जैसे संवेदनशील क्षेत्र में मोटरवाहनों का प्रवेश और परिचालन एक बड़ी चूक को दर्शाता है। ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि अगर किसी आपात स्थिति में कोई दुर्घटना हो जाती, तो जिम्मेदार कौन होता?

रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रहती है, ऐसे में कार या स्कूटी का प्लेटफॉर्म पर चलना यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, जांच शुरू

इस मामले पर रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय प्रशासन ने प्रतिक्रिया दी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज की मदद से जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना, 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026

14 विद्याएं, 64 कलाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित निःशुल्क प्रतियोगिता भगवान

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता