,

Bhopal खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिवनी वन्य-प्राणी अभयारण्य की बदलती तस्वीर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे वन्यजीव संरक्षण की एक बड़ी सफलता बताया है। कभी केवल एक ‘ट्रांजिट कॉरिडोर’ के रूप में पहचाने जाने वाला यह क्षेत्र अब बाघों के स्थायी और सुरक्षित बसेरे के रूप में वैश्विक पटल पर उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अनुसार, खिवनी अभयारण्य में बाघों की प्राकृतिक रूप से बढ़ती संख्या राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों का परिणाम है। अब सरकार का विजन इसे एक प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय रोजगार और संरक्षण दोनों को मजबूती मिलेगी।

Bhopal ‘युवराज’ और ‘मीरा’ के कुनबे से मिली नई पहचान

मालवा-निमाड़ के शुष्क पर्णपाती वनों में 134.7 वर्ग किलोमीटर में फैले खिवनी अभयारण्य को बाघ ‘युवराज’ और ‘मीरा’ ने अपना स्थायी घर बनाया है। हाल ही में वन विभाग ने बाघिन ‘मीरा’ द्वारा तीन शावकों को जन्म देने की पुष्टि की है, जो अब जंगल में अपनी मां के साथ सक्रिय हैं। वर्तमान में यहाँ लगभग एक दर्जन बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र के पारिस्थितिक तंत्र के सुदृढ़ होने का प्रमाण है।

Bhopal दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी और संतुलित पारिस्थितिकी

खिवनी केवल बाघों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य वन्यजीवों के लिए भी आदर्श आवास बन गया है। यहाँ तेंदुओं, लकड़बग्घा, सियार और भालू के साथ-साथ दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) की सक्रियता भी देखी जा रही है। इसके अलावा, चौसिंगा जैसे दुर्लभ शाकाहारी जीवों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि यहाँ की शिकार-शिकारी श्रृंखला पूरी तरह संतुलित और पुनर्जीवित हो चुकी है।

Bhopal कॉरिडोर से मुख्य आवास तक का ऐतिहासिक सफर

1982 में स्थापित इस अभयारण्य का बाद में विस्तार कर सीहोर जिले के वन क्षेत्रों को इसमें जोड़ा गया था। पहले इसे केवल बड़े वनों (जैसे रातापानी) के बीच एक रास्ते (ट्रांजिट कॉरिडोर) के रूप में देखा जाता था। अब राज्य सरकार ओंकारेश्वर वन्य-प्राणी अभयारण्य के विकास के माध्यम से इस नेटवर्क को और भी सशक्त कर रही है, ताकि वन्यजीवों का निर्बाध विचरण सुनिश्चित हो सके।

Read this: Naugachhia: प्रेम प्रसंग में ससुर की हत्या; बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, पुलिस ने कट्टे और कारतूस के साथ 4 को दबोचा

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को