,

BHOPAL ISBT FIRE : फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

BHOPAL ISBT FIRE

BHOPAL ISBT FIRE : भोपाल, राजधानी के आईएसबीटी क्षेत्र स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी और फोम का सामान रखा होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं और आग कुछ ही देर में बेकाबू हो गई।

BHOPAL ISBT FIRE : सूचना मिलते ही नगर निगम की कम से कम पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

BHOPAL ISBT FIRE : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

BHOPAL ISBT FIRE : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

BHOPAL ISBT FIRE : दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी जानिए : Bhopal Kinner : किन्नर समुदाय में हिंदू-मुस्लिम, भोपाल में लगभग 500 धर्मांतरित मुस्लिम किन्नरों की सनातन में घर वापसी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…