Bhimtal: हिंदू लड़कियों से शोषण के आरोप, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bhimtal-protest-nainital-case-market-closed/

report by: Bhuwan Singh

Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल में एक युवक पर हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर शोषण और धोखाधड़ी करने के आरोपों के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Bhimtal: बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी

घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्गों पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान पूरे भीमताल में विरोध का माहौल देखने को मिला और आम जनजीवन भी प्रभावित रहा।

Bhimtal: आरोपी पर नाम बदलकर शोषण के आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर लड़कियों से संबंध बनाए और उनका आर्थिक व शारीरिक शोषण किया।

लोगों का कहना है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Bhimtal: कोतवाली का घेराव, जल्द गिरफ्तारी की मांग

Bhimtal

आक्रोशित लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने भीमताल कोतवाली का घेराव किया और थाने के बाहर जनसभा आयोजित की।

इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Bhimtal: पुलिस बोली- तहरीर नहीं, फिर भी जांच जारी

मामले पर एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है, लेकिन अभी तक पीड़िता की ओर से कोई लिखित या मौखिक तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि बिना तहरीर के औपचारिक मुकदमा दर्ज करने में प्रक्रिया संबंधी दिक्कतें आती हैं, इसके बावजूद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और कई टीमें बाहर भेजी गई हैं।

Bhimtal: आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वहीं प्रदर्शनकारी अपने रुख पर कायम हैं और उन्होंने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

भीमताल में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

read also: Bhopal: और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, CM डॉ. यादव ने सूपखार-टोपला क्षेत्र में रिलीज किए 4 जंगली भैसें

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर