,

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal


Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास

Bhairamgarh Administrative Chaupal: बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखंड के नुगुर गांव (हुर्रगुवाली पंचायत) में कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभिन्न शासकीय योजनाओं के कार्यान्वयन की जमीनी समीक्षा की। विशेष रूप से अधिकारियों ने गांव तक पहुंचने के लिए नदी को पैदल पार किया, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह देखा गया।

ग्रामीणों ने खुलकर सड़क, आवास, शिक्षा, धान खरीदी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कलेक्टर विश्वदीप ने सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके समाधान और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के समुचित विस्तार का भरोसा दिलाया।

धान खरीदी, शिक्षा और आधारभूत सेवाओं की समीक्षा, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा

चौपाल के दौरान अधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी केंद्र और समर्थन मूल्य की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने और धान को प्रति एकड़ 21 क्विंटल तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचने की सलाह दी।

READ ALSO: Khabar hatke : प्यार में ‘महंगा’ धोखा: गर्लफ्रेंड को दिया 3 लाख का गेमिंग PC, अगले ही दिन हुआ ब्रेकअप; अब युवक ढूंढ रहा कानूनी रास्ता

Bhairamgarh Administrative Chaupal: साथ ही, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने शिक्षा और पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के तहत शौचालय, डबरी और गाय शेड निर्माण जैसी योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।