बेमेतरा: देवकर नगर पंचायत में घटिया नाली निर्माण पर हंगामा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Uproar over poor drain construction in Devkar Nagar Panchayat

रिपोर्टर संजू जैन
सागर विधानसभा क्षेत्र के देवकर नगर पंचायत में गौरव पथ मार्ग पर बन रही आर.सी.सी. नाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग और विद्युत विभाग की अनुमति (एन.ओ.सी.) के बिना काम शुरू किए जाने का आरोप लगाते हुए अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

बिना एन.ओ.सी. के चल रहा निर्माण

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल से अनुमति लिए बिना गौरव पथ मार्ग पर नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है। अभी तक करीब 300 मीटर नाली निर्माण हो चुका है, जबकि आगे लगभग 700 मीटर कार्य शेष है। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

नाली के बीच आ गए बिजली के पोल

निर्माण कार्य के चलते पहले से स्थापित 3 विद्युत पोल नाली के बीचोंबीच आ गए हैं। आगे के निर्माण में लगभग 15 और पोल प्रभावित होने की संभावना है। विद्युत विभाग की ओर से नगर पंचायत को 2 बार नोटिस भेजा जा चुका है, जिसमें संभावित विद्युत दुर्घटना की आशंका जताई गई है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि दुर्घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी संबंधित निकाय की होगी और पोल हटाने का खर्च भी नगर पंचायत को वहन करना होगा।

पार्षद निधि से खर्च निकालने का आरोप

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत देवकर के सी.एम.ओ. अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पोल हटाने का खर्च पार्षद निधि से करने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में पार्षद दल द्वारा पहले भी सी.एम.ओ. को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटिया निर्माण सामग्री के आरोप

जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि नाली निर्माण में काली गिट्टी, लोकल नदी की मिट्टी और घटिया रेत का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अपर कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग

पार्षद दल ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि:

  • तुरंत निर्माण कार्य को रोका जाए।
  • निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच कराई जाए।
  • जानबूझकर विद्युत खंभों को बीच में लाने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार, सब इंजीनियर या मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Summer Camp ‘आरोह-2026’ होगा अपग्रेड, खेल के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर

Summer Camp: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क