Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bear-attack-in-koriya-chhattisgarh/

Report by: Chandrakant Pargir

Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। यह मामला बैकुंठपुर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छरछा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक सुबह के समय घर के पास खेत की ओर शौच के लिए गया था, तभी अचानक जंगली भालू उसके सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया।

Bear Attack: हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

Bear Attack

भालू के हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान युवक बुरी तरह घायल हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह खुद को बचाते हुए मौके से भागने में सफल रहा। उसकी सूझबूझ और साहस के चलते उसकी जान बच सकी।

Bear Attack: अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन तुरंत घायल युवक को बैकुंठपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। घायल युवक की पहचान बुंदेला विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

Bear Attack: वन क्षेत्र में बढ़ते खतरे से ग्रामीणों में दहशत

इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन क्षेत्र से लगे गांवों में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

read also: SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित