,

Anuppur :कोतमा में प्रेम साईं महाराज का आगमन, दिव्य दरबार और हिंदू शोभा यात्रा का आयोजन

Anuppur

Report: Punit sen

मां मातंगी पीठाधीश्वर के स्वागत से भक्तों में उत्साह
Anuppur धर्म और आध्यात्म की पहचान बन चुके कोतमा नगर में मां मातंगी के पीठाधीश्वर प्रेम साईं महाराज का आगमन हो चुका है। नगर में उनके स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराज के सानिध्य में आगामी दो दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दिव्य दरबार में मिलेगा आध्यात्मिक मार्गदर्शन
Anuppur दिनांक 10 एवं 11 जनवरी को एलआईसी कार्यालय के समीप स्थित ठाकुर बाबा मैदान में प्रेम साईं महाराज का दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दरबार में श्रद्धालुओं को भूत, वर्तमान और भविष्य से जुड़े प्रश्नों पर आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिंदू शोभा यात्रा से समाज को जागरूक करने का प्रयास
Anuppur आज 10 जनवरी को कोतमा नगर में एक भव्य हिंदू शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य समाज को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना बताया गया है। शोभा यात्रा के माध्यम से महाराज प्रेम साईं नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का संदेश देंगे।

Read this: Vidisha: उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्वाभिमान पर्व पर किया जल अभिषेक

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…