,

Vidisha: उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्वाभिमान पर्व पर किया जल अभिषेक

vidisha

Report: Ram yadav

श्री नीलकंठेश्वर भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना
vidisha : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा जिले की बासौदा तहसील स्थित उदयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने “स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर प्रसिद्ध श्री नीलकंठेश्वर भगवान मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर जल अभिषेक एवं जाप कार्यक्रम में सहभागिता की।

मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
vidisha इस धार्मिक आयोजन में कृषि मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। उनके अलावा मंत्री लखन पटेल, क्षेत्रीय विधायकगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान नीलकंठेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं पर जोर
vidisha मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, स्वाभिमान और परंपराओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रदेश के कल्याण की कामना करते हुए श्रद्धालुओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Read this: Indore 10 January: भागीरथपुरा में दूषित पानी को लेकर प्रशासन सख्त, ACS के साथ हुई अहम बैठक

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…