SC On Delhi Rape Case : देश की राजधानी में कितनी सुरक्षित बच्चियां ?
SC On Delhi Rape Case : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाओं पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। दरअसल बीते कुछ दिनों में देश का राजधानी दिल्ली के साथ ही बिहार में महिला अपराध को लेकर कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने यहां की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली-NCR में हाल की दुष्कर्म घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिते हुए कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने 2012 के निर्भया कांड से दर्दनाक समानता का जिक्र किया और कहा कि सिर्फ चिंता जताना पर्याप्त नहीं, जवाबदेही तय करनी होगी।

SC On Delhi Rape Case : महिला अपराध पर SC की टिप्पणी, ‘सिर्फ संवेदना नहीं, तय हो जवाबदेही’
कोर्ट ने साफ कहा कि पार्क, बस, सड़क या दूसरे सार्वजनिक स्थान हाई रिस्क जोन नहीं बन सकते और सिर्फ संवेदना जताने से काम नहीं चलेगा। कोर्ट ने नाबालिगों से गैंगरेप के तीन मामलों पर पुलिस से भी जवाब मांगा है। इनमें ग्रेटर नोएडा-दिल्ली बस, आस्था कुंज पार्क और स्वरूप नगर के मामले शामिल हैं। जस्टिस जेबी पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि इन घटनाओं से 2012 के निर्भया कांड की याद आती है और सवाल उठता है कि क्या उस घटना से कोई सबक लिया गया।
SC On Delhi Rape Case : ‘सिर्फ संवेदना नहीं, तय हो जवाबदेही’ कोर्ट ने पूछा- निर्भया के बाद क्या बदला ?
अब निर्भया कांड के बाद कानून बदले… व्यवस्थाओं में बदलाव की बात हुई…लेकिन दिल्ली-NCR में सामने आ रही घटनाओं ने फिर वही सवाल सामने ला दिया है। क्या सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था वास्तव में पर्याप्त है? अब सुप्रीम कोर्ट की निगाह सिर्फ घटनाओं पर नहीं…बल्कि उन घटनाओं को रोकने वाले पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर है। साथ में है सियासत…और बयानबाजी।।। हम पहले कुछ बयान हैं वो सुन लेते हैं फिर करेंगे चर्चा।
SC On Delhi Rape Case : सुप्रीम कोर्ट के सवाल
• सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी?
• CCTV और निगरानी का क्या इंतजाम?
• पार्कों और बसों में पेट्रोलिंग कितनी?
• अंधेरे और सुनसान इलाकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?
• निर्भया कांड से क्या सबक लिया गया?
• कार्रवाई के साथ जवाबदेही किसकी?
SC On Delhi Rape Case : दिल्ली-NCR में सुरक्षा पर SC के सवाल
• दिल्ली-NCR में सुरक्षा पर सुप्रीम कार्ट का सवाल
पिछले 2 महीनों की दिल्ली-NCR में रेप की 3 घटनाएं
• रेप की 3 घटनाएं, सुप्रीम कोर्ट ने लिये स्वत: संज्ञान
• दिल्ली-NCR में गैंगरेप निर्भया कांड जैसे- SC
• नाबालिग से रेप, पुलिस से पूछा- इनसे क्या सीखा
• सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जवाबदेही तय होनी चाहिए
• सिर्फ संवेदना नहीं, जवाबदेही चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
• दुष्कर्म की घटनाएं, निर्भया के बाद क्या बदला ? – SC
• सार्वजनिक स्थानों को ‘हाई रिस्क जोन’ नहीं बनने दिया जा सकता।
• सिर्फ संवेदना जताना समाधान नहीं है, अपराध रोकना जिम्मेदारी।
• जिन अधिकारियों पर जिम्मेदारी, तय होनी चाहिए उनकी जवाबदेही।
• सार्वजनिक जगहों को पेट्रोलिंग की कमी जैसी वजहें न हों।
• 4 अगस्त: दिल्ली में 16 साल की नाबालिग से चलती बस में गैंगरेप। पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे।
• 12 सितंबर: स्वरूप नगर में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप-हत्या। अगले दिन खेत के पास खुले मैदान में शव मिला। चार आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनमें तीन नाबालिग हैं।
• 21 सितंबर: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग अपने दोस्त के साथ बैठी थी। तीन युवकों ने फर्जी पुलिस वाले बनकर छात्रा से रेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी जानिए : 29 Sep 2026 Weather Alert : कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, मध्य प्रदेश समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसम


