,

UP International Trade Show: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्टार्टअप्स के नवाचार बने आकर्षण का केंद्र

UP International Trade Show

Report: Vandna Rawat

UP International Trade Show उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन के पवेलियन में प्रदेश के उभरते स्टार्टअप्स के नवाचार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टार्टअप मिशन के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 60 स्टार्टअप्स ने अपने उत्पाद, तकनीक और नवाचार प्रदर्शित किए हैं। पिछले तीन दिनों में 5000 से अधिक विजिटर्स के पवेलियन पहुंचने की जानकारी दी गई है। यहां आईटी-आईटीईएस, हेल्थटेक, एडटेक, कृषि, डीपटेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स ने भागीदारी की है।

UP International Trade Show यूपी स्टार्टअप मिशन के सीईओ सुमित महाजन के अनुसार, पवेलियन में भारत इनोवेट्स के लिए चयनित छह स्टार्टअप्स और यूपी स्टार्टअप फंड से वित्त पोषित छह स्टार्टअप्स ने भी अपने नवाचार प्रदर्शित किए हैं। विजिटर्स ने स्टार्टअप्स के उत्पादों और तकनीकी समाधानों के बारे में जानकारी ली। एलएंडटी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के सीईओ संदीप कुमार ने भी स्टार्टअप फाउंडर्स से संवाद कर उनके काम और नवाचारों के बारे में जानकारी ली।

सौर ऊर्जा से संचालित ‘तेजस्वान’ ने खींचा ध्यान

UP International Trade Show ट्रेड शो में रक्षा तकनीक और डीपटेक से जुड़े नवाचार भी प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें आईआईटी कानपुर से जुड़ी डीपटेक स्टार्टअप मराल एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड का सौर ऊर्जा से संचालित अल्ट्रा लॉन्ग एंड्योरेंस यूएवी ‘तेजस्वान’ शामिल है। दी गई जानकारी के मुताबिक यह फिक्स्ड विंग विमान सौर ऊर्जा और बैटरी के संयोजन से संचालित होता है और लगातार 12 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

‘तेजस्वान’ में जीपीएस स्पूफिंग-रोधी नेविगेशन और मल्टी-बैंड रेडियो आधारित इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर हार्डनिंग जैसी तकनीकें शामिल बताई गई हैं। इसकी रेंज करीब 150 किलोमीटर है, जिसे जरूरत के अनुसार 250 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसका टेक-ऑफ वजन 60 किलोग्राम से कम और पेलोड क्षमता 5 किलोग्राम तक बताई गई है। अधिकतम गति 25 मीटर प्रति सेकंड है और इसके लिए करीब 200 मीटर रनवे की आवश्यकता बताई गई है। इसका उपयोग निगरानी, संचार, लक्ष्य निर्धारण, समुद्री निगरानी तथा खोज एवं बचाव अभियानों में किया जा सकता है।

‘काल’ और ‘निंबसस्कोप’ समेत कई ड्रोन प्रदर्शित

UP International Trade Show रक्षा तकनीक से जुड़े ‘काल’ ड्रोन ने भी विजिटर्स का ध्यान खींचा। दी गई जानकारी के अनुसार यह वन-वे अटैक ड्रोन प्रणाली है, जिसकी दूरी करीब 1000 किलोमीटर और उड़ान क्षमता 7 से 8 घंटे तक बताई गई है। इसका अधिकतम टेक-ऑफ वजन 200 किलोग्राम और हाई-एक्सप्लोसिव वारहेड की क्षमता 50 किलोग्राम तक बताई गई है।

बेंगलुरु स्थित न्यूमेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज ने टेथर्ड इलेक्ट्रिक यूएवी ‘निंबसस्कोप’ का प्रदर्शन किया। यह जमीन से जुड़े तार के जरिए बिजली प्राप्त करता है और लगातार आठ घंटे तक हवा में स्थिर रहकर निगरानी करने में सक्षम बताया गया है। इसके अलावा आईडीआर के स्वदेशी नैनो और माइक्रो ड्रोन भी प्रदर्शित किए गए। इनमें ‘अभ्यास एमके-1’ माइक्रो एफपीवी ड्रोन शामिल है, जिसकी करीब 40 मिनट की उड़ान क्षमता बताई गई है। वहीं टैक्टिकल नैनो ड्रोन को सैनिकों से आगे बढ़कर वास्तविक समय की खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम बताया गया है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है।

Read this: Aaj ka Mausam: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…

Chhattisgarh News: सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में…

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…