BY: Yoganand Shrivastva
Punjab SSSB Recruitment पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत क्लर्क, ड्राइवर, अनुवादक और फील्ड आर्टिस्ट समेत कुल 70 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब एसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में ड्राइवर के तीन, विधि क्लर्क के 11, लेखा क्लर्क के 34, क्लर्क आईटी के 12, अनुवादक के छह और फील्ड आर्टिस्ट का एक पद शामिल है।
पद के अनुसार अलग-अलग है शैक्षणिक योग्यता
Punjab SSSB Recruitment ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव मांगा गया है।
Punjab SSSB Recruitment विधि क्लर्क पद के लिए कानून में स्नातक डिग्री जरूरी है। लेखा क्लर्क के लिए सांख्यिकी, गणित या लेखा में स्नातक डिग्री के साथ पंजाबी विषय के साथ 10वीं पास या वाणिज्य में स्नातक डिग्री की योग्यता बताई गई है।
क्लर्क आईटी पद के लिए कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या बीसीए में स्नातक डिग्री, बीटेक या बीई की डिग्री मांगी गई है। कुछ योग्यताओं के साथ दो वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है। अनुवादक पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स या समकक्ष योग्यता जरूरी है। फील्ड आर्टिस्ट के लिए संगीत, नाटक या नृत्य में स्नातक डिग्री मांगी गई है।
शुल्क, वेतन और चयन प्रक्रिया की जानकारी
Punjab SSSB Recruitment आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य और खेल वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये, पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को 200 रुपये तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
वेतन की बात करें तो ड्राइवर पद के लिए 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतनमान निर्धारित है। विधि क्लर्क, लेखा क्लर्क, क्लर्क आईटी और अनुवादक के लिए 19,900 रुपये तथा फील्ड आर्टिस्ट के लिए 25,500 रुपये वेतन बताया गया है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन या काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जहां टाइपिंग टेस्ट लागू होगा, वहां पंजाबी और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करनी होगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पंजाब एसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना तथा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करने और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
Read this: अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल


