,

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ghodasahan News

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार

Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जागिरहा कोठी इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जागिरहा कोठी वार्ड नंबर-11 निवासी बृजेश पटेल, पिता अवध किशोर पटेल के घर पर छापेमारी की।

घर से 1 किलो 300 ग्राम पदार्थ बरामद

Ghodasahan News पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान घर से एक किलो 300 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व पदाधिकारी, घोड़ासहन के निर्देशन में जब्ती सूची तैयार की गई। इसके बाद पुलिस ने बृजेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

मादक पदार्थ की जांच, अन्य लोगों की तलाश

Ghodasahan News पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और बरामद पदार्थ की जांच भी कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी खरीद-बिक्री में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पूछताछ और जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Read this: Aaj ka Mausam: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Chhattisgarh News: सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में…

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…