,

Amitabh Bachchan ने शेयर किया ईरान के 134 साल पुराने विष्णु मंदिर का वीडियो, नक्काशी देख चौंके लोग

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/amitabh-bachchan-video-share-of-vishnu-ji/

Edited by :Aanya Saran

Amitabh Bachchan : सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचारों के साथ खास पोस्ट साझा करते नजर आते हैं। अब बिग बी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स इस पोस्ट को साल के सबसे शानदार पोस्ट्स में से एक बता रहे हैं।अमिताभ बच्चन ने एक्स पर ईरान के बंदर अब्बास शहर में बने 134 साल पुराने विष्णु मंदिर का वीडियो साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों और विरासत की खास झलक दिखाने की कोशिश की है।

Amitabh Bachchan : दिखाई ईरान के विष्णु मंदिर की झलक

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर ईरान के एक बेहद खास और कम चर्चित विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे साल का सबसे खूबसूरत पोस्ट बताया, तो कई ने बिग बी को इस अनोखी विरासत से लोगों को रूबरू कराने के लिए धन्यवाद कहा।वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ईरान के बंदर अब्बास में स्थित यह प्राचीन विष्णु मंदिर 1892 में काजर काल के दौरान भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए बनवाया गया था।

Amitabh Bachchan

वीडियो में 134 साल पुराने मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला और भगवान विष्णु की पुरानी नक्काशी नजर आती है। साथ ही ‘नेशनल प्रोटेक्टेड कृष्णा मंदिर’ लिखा बोर्ड और बैकग्राउंड में बजता फारसी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Amitabh Bachchan : यूजर्स ने की जमकर तारीफ

Amitabh Bachchan के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “आपने पहली बार इतनी शानदार जानकारी शेयर की है।” वहीं दूसरे ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं, यह वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया।” कई लोगों ने इसे भारत और ईरान की साझा सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक बताया।

Amitabh Bachchan : इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द Prabhas स्टारर Kalki 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ Kamal Haasan भी दिखाई देंगे। इसके अलावा Nitesh Tiwari की Ramayana में उनके जटायू का किरदार निभाने की चर्चा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और

Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर

Lakhanpur Hostel: लखनपुर प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों से कराया निर्माण कार्य, तस्वीरें सामने आने के बाद उठे सवाल

Lakhanpur Hostel: लखनपुर के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से निर्माण

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर में उबका बांध से लगातार पानी का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत; 100 एकड़ फसल पर खतरा

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड के नीलकंठपुर गांव