,

अजीब परंपरा ! प्रतिभोज ना मिलने पर 300 लोग पहुंचे दूल्हे के घर

Strange tradition! 300 people arrived at the groom's house after receiving no reception.

BY- ISA AHMAD

अब 45 गांव के ग्रामीण पहुंचे दामाद के घर

छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में एक अनोखी सामाजिक परंपरा देखने को मिली। यहां समाज की मान्यताओं और रीति-रिवाजों को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर दामाद के घर पहुंच गए। दरअसल, एक महीने पहले बंगाली समाज के युवक ने महाराष्ट्र के भूमकान गांव की एक आदिवासी युवती से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाह के बाद युवती के परिवार को उनके समाज से अलग कर दिया गया था।

सामाजिक परंपराओं के अनुसार, जब तक दोनों पक्षों के बीच बैठक नहीं होती और “प्रतिभोज” यानी सामूहिक भोज का आयोजन नहीं किया जाता, तब तक लड़की के परिवार को समाज से बहिष्कृत रखा जाता है। यह भी नियम है कि दामाद अपने ससुराल पक्ष और समाज को भोज देकर ही समाज में पुनः स्वीकार किया जाता है।

इस परंपरा को पूरा करवाने के लिए अब विष्णुपुर गांव के करीब 45 गांवों से 300 से अधिक ग्रामीण एकत्र होकर दामाद के घर पहुंचे। उन्होंने समाज की परंपरा निभाने की मांग की और तब तक वापस न लौटने का ऐलान किया जब तक यह मांग पूरी नहीं होती।

ग्रामीणों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही लड़की और उसका पति घर से गायब हो गए। इसके बावजूद ग्रामीण वहीं डटे रहे और गांव में ही डेरा डाल दिया। सरपंच ने सभी ग्रामीणों के ठहरने की व्यवस्था स्कूल भवन में कराई है। ग्रामीण अपने साथ खाने-पीने की सामग्री भी लाए हैं और स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी परंपरा के अनुसार भोज नहीं होता, वे वापस अपने गांव नहीं लौटेंगे।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आधुनिक युग में भी कई समाज अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों से कितने गहराई से जुड़े हुए हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…