COMEDK UGET 2026 नई दिल्ली, कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित COMEDK UGET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया गया है।
COMEDK UGET परीक्षा 9 मई 2026 को आयोजित हुई थी। रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया गया है। इस साल करीब 1.3 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें लगभग 1.29 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
COMEDK UGET 2026 : ऐसे डाउनलोड करें COMEDK Rank Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
होमपेज पर “COMEDK Login” लिंक पर क्लिक करें।
अब User ID और Password दर्ज करें।
लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका Rank Card दिखाई देगा।
सभी डिटेल्स चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें।
Rank Card में क्या-क्या जानकारी होगी?
COMEDK UGET 2026 : COMEDK स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां दी जाएंगी:
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्मतिथि
कैटेगरी
संपर्क विवरण
टेस्ट एडमिशन टिकट नंबर
COMEDK रैंक
Percentile Score
हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी
COMEDK की ओर से साफ किया गया है कि रैंक कार्ड की कोई फिजिकल कॉपी डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को खुद लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।
COMEDK UGET 2026 : वेबसाइट पर बढ़ा ट्रैफिक
रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे हैं, जिसके चलते कई यूजर्स को “Website Unavailable” जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों को कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करने की सलाह दी गई है।
COMEDK UGET 2026 : काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस
COMEDK UGET 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये निर्धारित की गई है। जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
COMEDK UGET 2026 : कटऑफ और Marks vs Rank
COMEDK UGET में कोई न्यूनतम पासिंग मार्क्स तय नहीं किए गए हैं। अलग-अलग कॉलेज और ब्रांच के लिए कटऑफ काउंसलिंग के हर राउंड के बाद जारी होगी। कटऑफ रैंक के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज और शाखा आवंटित की जाएगी।

