By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Egg Yolk : क्या अंडे का पीला भाग (जर्दी) खाने से सच में बढ़ता है वजन? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Egg Yolk : क्या अंडे का पीला भाग (जर्दी) खाने से सच में बढ़ता है वजन? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Abhishek Singh
Last updated: May 29, 2026 3:59 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Egg Yolk : अंडे की जर्दी को लेकर लोगों के मन में क्यों है भ्रम?

Egg Yolk : अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन इसके पीले हिस्से यानी जर्दी (Egg Yolk) को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। खासकर वजन कम करने वाले लोग अंडे का सफेद भाग तो खाते हैं, लेकिन जर्दी को हटाकर फेंक देते हैं। उनका मानना होता है कि जर्दी खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

Contents
Egg Yolk : अंडे की जर्दी को लेकर लोगों के मन में क्यों है भ्रम?Egg Yolk : क्या जर्दी खाने से सीधे बढ़ता है वजन?Egg Yolk : जर्दी में छिपे हैं कई जरूरी पोषक तत्वEgg Yolk : सफेद हिस्से से ज्यादा होती है कैलोरीEgg Yolk : वजन बढ़ने का कारण सिर्फ एक फूड नहींEgg Yolk : किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?
Egg Yolk

Egg Yolk : क्या जर्दी खाने से सीधे बढ़ता है वजन?

PSRI हॉस्पिटल की हेड ऑफ डायटीशियन डॉ. शालिनी ब्लिस के अनुसार, केवल अंडे की जर्दी खाने से सीधे तौर पर वजन नहीं बढ़ता। वजन बढ़ना इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति पूरे दिन में कितनी कैलोरी ले रहा है और उसकी शारीरिक गतिविधियां कैसी हैं।यदि आपकी कुल कैलोरी खपत आपकी जरूरत से ज्यादा है और आप पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तभी वजन बढ़ने की संभावना होती है।

Egg Yolk : जर्दी में छिपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

अंडे की जर्दी केवल फैट का स्रोत नहीं है, बल्कि इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन A, D, E और K के साथ-साथ आयरन, फॉस्फोरस और कोलीन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं।ये पोषक तत्व शरीर के विकास, दिमागी कार्यक्षमता और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Egg Yolk : सफेद हिस्से से ज्यादा होती है कैलोरी

विशेषज्ञों के मुताबिक अंडे के सफेद भाग की तुलना में जर्दी में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। यही कारण है कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग अक्सर जर्दी से दूरी बनाते हैं।हालांकि, सीमित मात्रा में जर्दी का सेवन करने से सामान्य रूप से वजन बढ़ने का खतरा नहीं होता।

Egg Yolk : वजन बढ़ने का कारण सिर्फ एक फूड नहीं

पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि किसी एक खाद्य पदार्थ को वजन बढ़ने का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वजन बढ़ने या घटने में पूरी डाइट, जीवनशैली और कैलोरी बैलेंस की अहम भूमिका होती है।अगर आपकी डाइट संतुलित है और आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो रोजाना एक या दो अंडों की जर्दी खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है।

Egg Yolk : किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग या अन्य विशेष स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें अंडे की जर्दी का सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए।व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार जर्दी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है।

read more : Fatty Liver : क्या बिना दवा के ठीक हो सकता है फैटी लिवर? जानिए क्या करें और किन चीजों से बचें

TAGGED:chattisgarhEgg YolkHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?