By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Fatty Liver : क्या बिना दवा के ठीक हो सकता है फैटी लिवर? जानिए क्या करें और किन चीजों से बचें
स्वदेश स्पेशल

Fatty Liver : क्या बिना दवा के ठीक हो सकता है फैटी लिवर? जानिए क्या करें और किन चीजों से बचें

Abhishek Singh
Last updated: May 28, 2026 8:19 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Fatty Liver : तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या

Fatty Liver : आजकल फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। खासतौर पर मोटापे से जूझ रहे लोगों और लंबे समय तक बैठे रहने वालों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है।विशेषज्ञों के अनुसार फैटी लिवर के शुरुआती चरण में कई बार कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। अक्सर अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान इसका पता चलता है।

Contents
Fatty Liver : तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्याFatty Liver : क्या बिना दवा के ठीक हो सकता है फैटी लिवर?Fatty Liver : फैटी लिवर क्यों होता है?Fatty Liver : चीनी का सेवन कम करना जरूरीFatty Liver : रोजाना चलना और एक्सरसाइज करेंFatty Liver : नींद और तनाव पर दें ध्यानFatty Liver : वजन कम करना फायदेमंदFatty Liver : शराब और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरीFatty Liver : समय रहते बदलाव है जरूरी
Fatty Liver

Fatty Liver : क्या बिना दवा के ठीक हो सकता है फैटी लिवर?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर को बिना दवा के भी काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार।क्षेमवाना नेचुरोपैथी और योग केंद्र के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र के शेट्टी के अनुसार, यदि समय रहते सही आदतें अपनाई जाएं तो फैटी लिवर की समस्या को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

Fatty Liver : फैटी लिवर क्यों होता है?

विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय तक बैठे रहना, प्रोसेस्ड फूड खाना, मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, देर रात भोजन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी गैर-अल्कोहलिक फैटी लिवर की मुख्य वजह हैं।धीरे-धीरे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट लिवर की कोशिकाओं में जमा होने लगता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या पैदा होती है।

Fatty Liver : चीनी का सेवन कम करना जरूरी

फैटी लिवर को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले चीनी का सेवन कम करना जरूरी माना जाता है। कोल्ड ड्रिंक, पैकेटबंद जूस, मिठाइयां और ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ लिवर में फैट बढ़ाने का काम करते हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी कम करने से लिवर एंजाइम्स में सुधार देखा जा सकता है और फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है।

Fatty Liver : रोजाना चलना और एक्सरसाइज करें

फैटी लिवर से राहत पाने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलना काफी फायदेमंद हो सकता है।इसके अलावा योग, स्क्वैट्स और पुश-अप्स जैसी साधारण एक्सरसाइज भी शरीर में ग्लूकोज नियंत्रण बेहतर करने और लिवर पर दबाव कम करने में मदद करती हैं।

Fatty Liver : नींद और तनाव पर दें ध्यान

कम नींद और लगातार तनाव भी फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन बढ़ता है, जिससे लिवर पर असर पड़ता है।विशेषज्ञ रोजाना कम से कम 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लेने और देर रात स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह देते हैं।

Fatty Liver : वजन कम करना फायदेमंद

धीरे-धीरे वजन कम करने से फैटी लिवर में काफी सुधार हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि शरीर का 7 से 10 प्रतिशत वजन भी कम हो जाए तो लिवर में जमा फैट और सूजन घटने लगती है।हालांकि क्रैश डाइट से बचना चाहिए, क्योंकि इससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

Fatty Liver : शराब और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी

फैटी लिवर की स्थिति में शराब का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार कभी-कभार शराब पीना भी लिवर की रिकवरी प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।इसके अलावा तले हुए, पैकेटबंद और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना जरूरी है। डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, अंडा और मछली जैसी पौष्टिक चीजों को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

Fatty Liver : समय रहते बदलाव है जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि फैटी लिवर को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी है।सही खानपान, नियमित व्यायाम और अच्छी दिनचर्या अपनाकर फैटी लिवर की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

READ MORE : Cow National Heritage : गाय को मिले ‘राष्ट्रीय धरोहर’ की पहचान ,गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग

TAGGED:chattisgarhFatty LiverHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमनोरंजन

Pawan Kalyan Surgery : मुंबई में पवन कल्याण की हुई कंधे की सर्जरी, अस्पताल पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, दूसरे कंधे में भी मिली समस्या

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Weight Loss Journey : महिला ने 11 महीने में 32 किलो वजन घटाया, जानिए किन 5 आदतों को छोड़कर किया गजब का वेट लॉस

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : बिना सवाल पूछे कैसे पहचानें किसी की नीयत? आचार्य चाणक्य ने बताए 5 असरदार संकेत

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?