,

Waqf Board Chairman : सूरजपुर दौरे पर पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और उर्स में डीजे प्रतिबंध का ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Waqf Board Chairman : सूरजपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज

REPORT : AKASH KASERA

Waqf Board Chairman

Waqf Board Chairman : सूरजपुर, 29 मई। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज एक दिवसीय दौरे पर सूरजपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार की नीतियों और वक्फ बोर्ड की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर काम करती है और जात-पात की राजनीति में विश्वास नहीं रखती।

Waqf Board Chairman : वक्फ संपत्तियों से हटाया जाएगा अवैध कब्जा

सलीम राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है। ऐसे कब्जों को हटाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी वक्फ जमीनों का संरक्षण कर उन्हें समाजहित और शिक्षा जैसे कार्यों में उपयोग किया जाएगा, ताकि समाज को उसका सीधा लाभ मिल सके।

Waqf Board Chairman : उर्स कार्यक्रमों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने भिलाई और अंबिकापुर में उर्स कार्यक्रमों के दौरान सामने आए डांस वीडियो पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि उर्स और सैंडल कार्यक्रमों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे कार्यक्रमों में यदि कोई डांस करते पाया गया तो नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Waqf Board Chairman : शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर चलाया जाएगा अभियान

सलीम राज ने कहा कि समाज को नशे से दूर रखने और शिक्षा की ओर जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दौरे के दौरान उन्होंने शिवनंदनपुर पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात भी की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल