,

Punjab Elections 2027 : पंजाब में ‘काम की राजनीति’ पर जनता ने लगाई मुहर, 2027 में भी बनेगी आप सरकार: सुमित हिंदुस्तानी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Punjab Elections 2027 : भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पंजाबियों को डराने-धमकाने की कोशिशें हुईं नाकाम

Punjab Elections 2027 : आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव (Local Body Elections) के नतीजों पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने एक बार फिर विकास और काम की राजनीति को चुनकर यह साबित कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने पंजाब को डराने और धमकाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पंजाब के स्वाभिमानी लोगों ने साफ कर दिया कि वे अपनी चुनी हुई सरकार के साथ हैं।

Punjab Elections 2027 : निकाय चुनाव के नतीजों को बताया 2027 का ‘सेमीफाइनल’

Punjab Elections 2027

कुरुक्षेत्र में मीडिया से बात करते हुए सुमित हिंदुस्तानी ने इस चुनावी जीत को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों के बाद अब निकाय चुनावों में मिली यह प्रचंड जीत असल में 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल थी। इस सेमीफाइनल को आम आदमी पार्टी ने बड़े अंतर से जीत लिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता के इस भारी समर्थन की बदौलत 2027 के मुख्य विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।

Punjab Elections 2027 : भगवंत मान सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ आया काम

आप प्रवक्ता ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। राज्य में विश्वस्तरीय स्कूल बनाए गए हैं, आम जनता को मुफ्त और बेहतर इलाज देने के लिए 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य योजना लागू की गई है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त व समय पर बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यही सरकार का वह असली ‘रिपोर्ट कार्ड’ है, जिस पर जनता ने वोट देकर अपनी मुहर लगाई है।

Punjab Elections 2027 : दल बदलुओं और भाजपा पर कसा तंज

पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसदों और दिग्गज नेताओं पर कटाक्ष करते हुए सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि जो लोग निजी स्वार्थ में पार्टी छोड़कर गए थे, आज चुनाव परिणाम देखकर उन्हें अपने फैसले पर शर्म आ रही होगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, क्योंकि कई सीटों पर तो भाजपा उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई है। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि वे पंजाब की चिंता छोड़कर अपने राज्यों पर ध्यान दें।

Punjab Elections 2027 : बढ़ती महंगाई और पेपर लीक को लेकर केंद्र को घेरा

सुमित हिंदुस्तानी ने स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ‘पेपर लीक’ जैसे गंभीर मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने अंत में कहा कि देश की जनता अब जुमलों को नकार कर आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को अपना रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल