By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Deepak Baij Statement : टीएस बाबा के भाग्य को लेकर बयानबाजी तेज, पुरंदर मिश्रा पर दीपक बैज का पलटवार
छत्तीसगढ

Deepak Baij Statement : टीएस बाबा के भाग्य को लेकर बयानबाजी तेज, पुरंदर मिश्रा पर दीपक बैज का पलटवार

Abhishek Singh
Last updated: May 29, 2026 6:47 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Deepak Baij Statement : रायपुर में राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के राजनीतिक भविष्य और भाग्य को लेकर दिए गए विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि दूसरों का भाग्य बताने से पहले भाजपा नेताओं को अपना राजनीतिक भविष्य देखना चाहिए।

Contents
Deepak Baij Statement : पुरंदर मिश्रा के बयान पर कांग्रेस का जवाबDeepak Baij Statement : बीजेपी पर साधा निशानाDeepak Baij Statement : बिहार और छत्तीसगढ़ का भी किया जिक्रDeepak Baij Statement : यूथ कांग्रेस नामांकन प्रक्रिया पर क्या बोले दीपक बैजDeepak Baij Statement : युवाओं से कांग्रेस से जुड़ने की अपील
Deepak Baij Statement

Deepak Baij Statement : पुरंदर मिश्रा के बयान पर कांग्रेस का जवाब

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि टीएस बाबा का राजनीतिक भाग्य अच्छा है और वे प्रदेश की राजनीति में मजबूत नेता हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पहले खुद की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।दीपक बैज ने कहा कि “जो लोग खुद ठगी और राजनीतिक अस्थिरता का शिकार हो रहे हैं, उन्हें दूसरों के भाग्य पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पुरंदर मिश्रा को सरकार और अपनी राजनीतिक परिस्थितियों से सावधान रहने की जरूरत है।

Deepak Baij Statement : बीजेपी पर साधा निशाना

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा की ओर से कांग्रेस पर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए दीपक बैज ने भाजपा पर ही सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने दल की स्थिति देखनी चाहिए।बैज ने आरोप लगाया कि गुजरात में भाजपा ने रातों-रात मंत्रिमंडल बदल दिया था। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भाजपा के भीतर नेतृत्व परिवर्तन और राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है।

Deepak Baij Statement : बिहार और छत्तीसगढ़ का भी किया जिक्र

दीपक बैज ने बयान के दौरान बिहार की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक बदल दी गई। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेते हुए सवाल उठाया कि पार्टी के भीतर कई नेताओं की स्थिति क्या है।उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर समेत अन्य भाजपा नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने संगठन और नेतृत्व की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Deepak Baij Statement : यूथ कांग्रेस नामांकन प्रक्रिया पर क्या बोले दीपक बैज

इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने यूथ कांग्रेस की नामांकन प्रक्रिया को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज से यूथ कांग्रेस की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।बैज ने बताया कि इससे पहले इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई थी और अब लोकतांत्रिक तरीके से युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत और सक्रिय युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है।

Deepak Baij Statement : युवाओं से कांग्रेस से जुड़ने की अपील

दीपक बैज ने युवाओं से अधिक संख्या में यूथ कांग्रेस से जुड़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को संगठन में अवसर देने और नेतृत्व तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

read more : Ambikapur Protest : विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन, समर्थकों ने किया चक्का जाम

TAGGED:chattisgarhDeepak Baij StatementHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?