,

भोपाल की नर्स की सड़क हादसे में मौत: शादी के 6 महीने बाद ही बुझा घर का चिराग, आरोपी मोबाइल और पर्स लेकर फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल | विदिशा जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में भोपाल की 25 वर्षीय नर्स वर्षा लोधी की मौत हो गई। इलाज के दौरान बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वर्षा की शादी को महज छह महीने ही हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, वर्षा अपने पति राज के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तभी रास्ते में एक लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राज को हल्की चोटें आईं, जबकि वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले विदिशा के एक स्थानीय अस्पताल और फिर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वर्षा का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये नकद और कुछ ज्वेलरी रखी हुई थी।

वर्षा विदिशा के कांप गांव की रहने वाली थी और भोपाल के अयोध्या नगर स्थित मां अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। वह दीपावली पर मायके गई थी। रविवार को पति राज उसे लेने पहुंचे थे और दोनों ससुराल लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीछे चल रही एक कार के ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया। ड्राइवर के मुताबिक, पिकअप वाहन का चालक चलते-चलते ऊंघ गया था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

वर्षा के जीजा राज लोधी ने बताया कि यह उसका दूसरा एक्सीडेंट था। शादी के बाद जब पति पहली बार उसे लेने आया था, तब भी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस समय वर्षा के पैर में फ्रैक्चर और सिर पर चोट आई थी। अब दूसरे हादसे में उसने अपनी जान गंवा दी।फिलहाल विदिशा के देहात थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के