,

कौन हैं मेहराज मलिक? जिन्होंने जम्मू कश्मीर में खोला आप का खाता

Doda Vidhan Sabha Election Result 2024

Jammu Kashmir election result: जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं। जिसकी मतगणना आज मंगलवार को जारी है। चुनावी परिणाम में केजरीवाल की आप पार्टी को जम्मू कश्मीर में 01 सीट में सीट मिली है। डोडा सीट से आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक को बड़ी जीत हासिल हुई है।

डोडा सीट से जीती आप
ऊधमपुर लोकसभा की डोडा विधानसभा सीट में बीजेपी ने गजय सिंह राणा को उम्मीदवार बनाया था जबकि आप पार्टी ने मेहराज मलिक को मैदान में उतारा था, जो कि जीत चुके हैं। उन्होंने 4770 वोटों से जीत हासिल की है। मेहराज मलिक को 22,944 वोट मिले जबकि बीजेपी के गजय सिंह राणा को 18,174 वोट मिले।

कौन हैं मेहराज मलिक?
36 साल के मेहराज मलिक काफी समय से आप से जुड़े हुए हैं। वह 2021 में डीडीसी का चुनाव जीते थे और आप के जम्मू कश्मीर में निर्वाचित प्रतिनिधि बने थे। डोडा के चुनावी मैदान में उतरे मेहराज मलिक ने पीजी तक पढ़ाई की है। चुनाव प्रचार के आखिर दिन उनके जनसभा में सैलाब उमड़ा था। इसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। टोपियां और झंडे भी कम पड़ गए थे। मेहराज मलिक के ऊपर कुछ दह केस दर्ज हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कुल 29 हजार रुपये की संपत्ति दिखाते हुए 2 लाख रुपये की देनदारी होने की बात कही है। दूसरे दलों के जो प्रत्याशी है।उनके दो अन्य प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। बकी सभी ने 10वीं और कुछ ने 12वीं तक पढ़ाई की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…