J-K Assembly Election Voting: 24 विधानसभा सीटों में वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार, सुबह 11 बजे तक इतनी फीसदी हुआ मतदान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
J-K Assembly Election Voting

J-K Assembly Election Voting: जम्मू-कश्मीर में आज यानी 18 सितंबर को 24 विधानसभा सीटों (कश्मीर में 16 और जम्मू में 8) में मतदान जारी है। जनता सुबह 7 बजे से मतदान के लिए कतार में खड़ी है। पहले चरण में 219 उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 26.72% मतदान हुआ। जबकि सुबह 9 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 11.11% मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक इन सीटों में इतना हुआ मतदान

  • अनंतनाग-25.55%
  • डोडा- 32.30%
  • किश्तवाड़-32.69%
  • कुलगाम-25.95%
  • पुलवामा-20.37%
  • रामबन-31.25%
  • शोपियां-25.96%

पहले चरण में कुल 24 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं l इसमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा, बिजबेहरा, शंगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंद्रवल, किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम और रामबन सीट शामिल है ल

कहां कितने मतदाता :

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 23, 27, 580 मतदाता अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। इनमें 11,76,462 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 11,51,058 महिला मतदाता है। वहीं पहले चरण में 60 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। इसके अलावा 18 से 19 आयु वर्ग के 1.23 लाख मातदाता हैं। दिव्यांग मतदाता की संख्या 28,309 है। चुनाव आयोग के अनुदार पहले चरण के मतदान के लिए शहरी क्षेत्र में जहां 302 मतदान केंद्र बनाए गए हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 2974 मतदान केंद्र हैं। हर बूथ पर सुरक्षा बल और पुलिस की तैनाती की गई है।

कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष व्यवस्था :

बता दें कि, चुनाव आयोग ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था की है। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में 4, जम्मू में 19 और उधमपुर में 1 विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Dr. Pawan Monga: A Political Leader Committed to Progressive Governance and People-Centric Leadership

New Delhi, India: In a rapidly evolving democracy where citizens seek visionary

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें एक नजर में

CG Top 10 : 1 छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज CG