,

Bahraich Wolf Attack: आदम खोर भेड़िए के सरदार का आतंक जारी, 48 घंटे में 5 लोगों को किया घायल

Bahraich Wolf Attack

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के 60 से अधिक गांव आदम खोर भेड़िए के आतंक से लगातार परेशान है। वही लगातार भेड़िए के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। बीती रात एक बार फिर महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िए ने दो महिलाओं को पर हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

भेड़िए के हमले के कारण घायल हुई महिला जिसका नाम गुड़िया है उसने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। मैं लेटी हुई थी, मेरा बच्चा मेरे साथ था, तभी अचानक भेड़िया आया और मेरी गर्दन पकड़ ली। मैं चिल्लाई और भागने लगी। यह भेड़िया था। घर का दरवाजा खुला था।

वहीं, एक अन्य पीड़ित महिला मुकीमा ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई। मैं अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी भेड़िया आया और मेरी गर्दन पकड़ ली। मैं चिल्लाई। अंधेरा था, इसलिए मैं कुछ नहीं देख पाई। मेरी चीख सुनकर सभी लोग मेरे पास आए। इतने में भेड़िया भाग गया।

बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के सिंगिया नसीर पुर में अपने दो बच्चों समेत घर में सो रही महिला पर आदम खोर भेड़िए ने हमला कर दिया.। 48 घंटे के भीतर आदम खोर भेड़ियों के सरदार का बड़ा आतंक देखने को मिला। जहां दो दिन पूर्व एक आदम खोर भेड़िए को पिंजरे में कैद किया गया था। उसके बाद से ही आदम खोर भेड़िए ने 48 घंटे के भीतर 05 लोगों को घायल किया है। वही इस मामले को लेकर वन अधिकारी अभी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन घायल महिला एवं उनके परिजन भेड़िए का ही हमला बता रहे है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…