,

दिल्ली में पायलट गिरफ्तार: ‘लाइटर’ जैसे स्पाई कैमरे से महिला का वीडियो बनाने की कोशिश, कबूला जुर्म

BY: Yoganand Shrivastva


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला की गुप्त रूप से वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने एक निजी एयरलाइंस में कार्यरत पायलट को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ‘लाइटर’ जैसी डिवाइस में लगे स्पाई कैमरे से महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।

महिला ने दी शिकायत, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे वह किशनगढ़ गांव के शनिबाजार इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान उसने देखा कि एक व्यक्ति ‘लाइटर’ जैसी दिखने वाली डिवाइस से उसका गुप्त वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

जांच के दौरान साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की किशनगढ़ थाना टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहित प्रियदर्शी (31 वर्ष) निवासी सिविल लाइंस, आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से ‘लाइटर’ के आकार का स्पाई कैमरा भी जब्त किया।

कबूला जुर्म, ‘निजी संतुष्टि’ के लिए बनाता था वीडियो

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वह अविवाहित है और अपनी “निजी संतुष्टि” के लिए ऐसी वीडियो बनाता था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 77/78 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान