प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा: लफंदी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fraud in Pradhan Mantri Awas Yojana: Villagers of Lafandi village complained to the collector

राजिम।
फिंगेश्वर विकासखण्ड के लफंदी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि अपात्र लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से आवास स्वीकृत किए गए हैं। शिकायत के केंद्र में रोजगार सहायिका दिलेश्वरी साहू हैं, जिन पर योजनाओं में गड़बड़ी करने और अपात्रों को लाभ दिलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि दिलेश्वरी साहू पर तत्काल कार्यवाही की जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताओं से गरीब और वास्तव में जरूरतमंद लोग योजना से वंचित हो रहे हैं।

जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित में शिकायत सौंपी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का भरोसा दिलाया है।

मुख्य आरोप:

  • पात्र हितग्राहियों को नजरअंदाज कर अपात्रों को आवास योजना का लाभ
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवास स्वीकृत
  • ग्राम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता की कमी

यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और सवाल उठ रहा है कि आखिर किसकी मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना में इस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है?

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब प्रशासन पर जिम्मेदारी है कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि ग्रामीणों का भरोसा शासन-प्रशासन पर बना रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. लोरमी में संदीप पाठक

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की