Report : Abhishek Singh
Power Cut Protest : लो वोल्टेज और बार-बार कटौती से कारोबार प्रभावित, विभाग को सौंपा ज्ञापन
Power Cut Protest : भानुप्रतापपुर के केंवटी क्षेत्र में बिजली की लगातार समस्या को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लो वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को बिजली विभाग के कनिष्ठ उपयंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो 29 अप्रैल को केंवटी मुख्य चौक में चक्काजाम किया जाएगा।

Power Cut Protest : पिछले एक महीने से क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें रोजाना आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
Power Cut Protest : दो दिन का अल्टीमेटम, समस्या न सुलझी तो 29 अप्रैल को होगा चक्काजाम

Power Cut Protest : व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, जिससे अब आंदोलन का रास्ता अपनाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल व्यापारियों ने विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते समस्या का समाधान करता है या केंवटी में चक्काजाम की स्थिति बनती है।
read more : Education Minister : दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान, बंगाल चुनाव से लेकर शिक्षा व्यवस्था पर बोले

