Women Reservation Protest : बीजेपी महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी
Women Reservation Protest : दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर एकत्रित होकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के समर्थन में आवाज बुलंद की और बिल को जल्द लागू करने की मांग की।

Women Reservation Protest :पुतला जलाने पर पुलिस से टकराव, कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हुआ माहौल
Women Reservation Protest :इस बीच स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुतला दहन के दौरान पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की। इससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी हुई। हालांकि, किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और प्रदर्शन जारी रहा।महिला आरक्षण बिल, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता है। फिलहाल इसके लागू होने को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस जारी है, और किरंदुल का यह प्रदर्शन उसी बहस की एक झलक बनकर सामने आया है।
read more : Hindi Quotes : मन को मजबूत करने वाले कबीर दास जी के दोहे, सफलता और शांति का दिखाते हैं रास्ता

