Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की मांग तेज
Municipal Corporation :नगर निगम की सामान्य सभा में उस वक्त जोरदार विवाद खड़ा हो गया जब पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के एक बयान को लेकर बीजेपी पार्षदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Municipal Corporation :सदन में नारेबाजी और तीखा विरोध, बैठक का माहौल गरमाया
Municipal Corporation :बताया जा रहा है कि अपने उद्बोधन के दौरान आकाश तिवारी द्वारा “अंग्रेजों के मुखबिर” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद बीजेपी पार्षद भड़क उठे। उन्होंने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए सदन में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

Municipal Corporation :बीजेपी पार्षदों ने न सिर्फ बयान का विरोध किया बल्कि नेता प्रतिपक्ष से तत्काल इस्तीफे की मांग भी उठाई। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित होती रही और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की राजनीति को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और सियासी घमासान देखने को मिल सकता है।
read more : Raipur Politics : रायपुर में विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

