,

Chirmiri fire safety crisis: एमसीबी के चिरमिरी नगर निगम में अग्निशमन व्यवस्था ठप, बढ़ा खतरा

Chirmiri fire safety crisis

Chirmiri fire safety crisis: एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी में अग्निशमन व्यवस्था की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में एक भी अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं है, जिससे किसी भी आगजनी की घटना से निपटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Chirmiri fire safety crisis: फायर ब्रिगेड वाहन न होने से 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर निर्भरता

Chirmiri fire safety crisis: फिलहाल, आग लगने जैसी आपात स्थिति में चिरमिरी को करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित जिला मुख्यालय के फायर ब्रिगेड वाहन पर निर्भर रहना पड़ता है। इस दूरी के कारण मौके पर राहत और बचाव कार्य में देरी होना तय है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

Chirmiri fire safety crisis: भीषण गर्मी में बढ़ती आगजनी की घटनाएं, नगर निगम की तैयारी नाकाफी

Chirmiri fire safety crisis: भीषण गर्मी के इस मौसम में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, लेकिन नगर निगम के पास इनसे निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है कि आखिर विकास के दावे करने वाला नगर निगम बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

read also: Food Adulteration Drive : खैरागढ़ में मिलावटी खाद्य और नकली दवाओं पर सख्ती, 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

Chirmiri fire safety crisis: ऐसे हालात में सवाल उठता है कि नगर पालिका निगम चिरमिरी की विकास गाथा आखिर किस दिशा में जा रही है, जब नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…