,

West Bengal बंगाल में योगी का जादू: दमदम के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब, टीएमसी को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

- Advertisement -
Ad imageAd image
West Bengal

West Bengal बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दमदम विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरिजीत बख्शी के पक्ष में विशाल रोड-शो किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद हजारों की संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने पुष्पवर्षा और “जय श्री राम” के नारों के साथ योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया।

West Bengal भगवा रंग में रंगा दमदम, हर तरफ ‘बुलडोजर बाबा’ की गूंज

दमदम की सड़कों पर आयोजित इस रोड-शो में नजारा बेहद भव्य था। भाजपा के झंडों और भगवा रंग के बीच मतदाताओं ने “स्वागतम्-स्वागतम्, योगीजी का स्वागतम्” और “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” के नारे लगाए। रोड-शो के दौरान छतों और खिड़कियों से स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पर फूलों की बारिश की। इस दौरान कई मंचों पर बाल कलाकारों ने प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण का रूप धरकर सबका ध्यान खींचा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा नजर आया।

West Bengal “खेला शेष, उन्नयन शुरू”: टीएमसी पर तीखा प्रहार

रोड-शो के बाद जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के रुझानों ने साफ कर दिया है कि बंगाल में अब “खेला शेष” हो चुका है और विकास का नया अध्याय शुरू होने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और भ्रष्टाचार व माफियाराज को बढ़ावा दिया है। योगी ने आह्वान किया कि अब बंगाल को इस कुशासन से मुक्त कराने का समय आ गया है।

West Bengal डबल इंजन सरकार से विकास का वादा

मुख्यमंत्री ने बंगाल की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आते ही विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में माफियाराज का अंत हुआ, ठीक वैसे ही बंगाल में भी कानून का राज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बंगाल के मतदाताओं ने इस बार विकास और सुरक्षा को चुनते हुए माफियाराज और भ्रष्टाचार की पर्याय बनी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

Read this: Education Minister : दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान, बंगाल चुनाव से लेकर शिक्षा व्यवस्था पर बोले

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को