Education Minister : पश्चिम बंगाल में बदलाव का दावा, बीजेपी की बड़ी जीत का किया अनुमान
Education Minister :दुर्ग में विधायक और छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पश्चिम बंगाल चुनावी दौरे से लौटने के बाद सोमवार को अपने कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। करीब 15 दिनों बाद उनके कार्यालय पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और अपनी समस्याएं साझा कीं।

Education Minister :मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जो बदलाव का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता ममता बनर्जी की सरकार से परेशान है और इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 192 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
Education Minister : परीक्षा परिणाम, आधार लिंकिंग और NCERT किताबों पर सख्त रुख
Education Minister :शिक्षा के मुद्दों पर बोलते हुए मंत्री ने बताया कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। आधार लिंकिंग के कारण छात्रों की संख्या घटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने अभी आधार लिंक नहीं किया है, जिससे आंकड़ों में कमी दिख रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है और किसी भी गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी।

Education Minister :एनसीईआरटी पुस्तकों को लेकर मंत्री ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बावजूद निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदी जा रही हैं, जिस पर कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल 15 जून से खुलेंगे और 22 जून को शाला प्रवेश उत्सव के दौरान छात्रों को यूनिफॉर्म, साइकिल और किताबें वितरित की जाएंगी। बलरामपुर में यूनिफॉर्म कचरे में मिलने के मामले में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
read more : Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

