इंदौर दौरे पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, खजराना गणेश के किए दर्शन, बोले- पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में खंडेलवाल ने कहा, “बीजेपी पहले ही संगठनात्मक और जनाधार की दृष्टि से ऊंचाइयों पर है, हमारा लक्ष्य इसे और मजबूत बनाकर नए कीर्तिमान स्थापित करना है।”

पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और पर्यावरण संदेश भी

हेमंत खंडेलवाल आज सोलारिस गार्डन होटल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वे पिपलियापाला स्थित दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में जाकर अरदास करेंगे। इस दौरान वे सिख समाज के साथ मिलकर 101 देसी प्रजातियों के पौधे भी रोपित करेंगे।

रैली के रूप में पहुंचेगे सम्मेलन स्थल

गुरुद्वारा साहिब से कार्यक्रम स्थल तक राऊ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता खंडेलवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सांकेतिक रैली के रूप में होटल तक पहुंचाएंगे। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत की तैयारी की गई है।

नए अध्यक्ष से पार्टी को नई ऊर्जा की उम्मीद

प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद हेमंत खंडेलवाल का यह पहला इंदौर दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि खंडेलवाल के नेतृत्व में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति को धार दी जाएगी।

Illegal Murum Mining: कथित अवैध मुरूम उत्खनन की जांच की मांग, जिला खनिज विभाग को सौंपी गई शिकायत

Illegal Murum Mining: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित अवैध मुरूम उत्खनन का मामला

Khairagarh News: तहसीलदार की कार्यशैली पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Khairagarh : खैरागढ़ तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने

UP TOP 10: उत्तर प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

READ ALSO: Mango Juice Viral Video : मैंगो जूस फैक्ट्री का वायरल

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: प्रदेश में MSME के लिए 81 नए औद्योगिक

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: बीजापुर के 11 गांवों में 21 साल बाद