Raipur stabbing incident: रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, शहर में फैला आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur stabbing incident


Raipur stabbing incident: रायपुर में एक बार फिर अपराध ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग, कुश बाघ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुश पर अचानक हमला किया और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur stabbing incident: 16 वर्षीय कुश बाघ पर देर रात हमला, गर्दन पर वार से मौके पर ही मौत

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा।

Raipur stabbing incident: गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

सूचना मिलते ही DCP सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और ACP रमाकांत साहू थाने पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, यह वारदात काशीराम नगर इलाके के कुछ बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

read also: Food Adulteration Drive : खैरागढ़ में मिलावटी खाद्य और नकली दवाओं पर सख्ती, 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर