,

Odisha के क्योंझर में हैरान करने वाली घटना, बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई

https://swadeshlive.com/odisha-keonjhar-bank-case/

Odisha: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। यहां एक युवक ने अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बैंक द्वारा दस्तावेज मांगने पर वह अपनी बहन का कंकाल ही बैंक तक ले आया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Odisha: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह घटना क्योंझर जिले के पटना क्षेत्र के दियानाली गांव की है। यहां रहने वाला जितु मुंडा अपनी बहन की मौत के बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकालना चाहता था। उसकी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि बहन ने मवेशी बेचकर करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो ओडिशा ग्राम्य बैंक की एक शाखा में रखे थे। बहन की मौत के बाद जितु मुंडा ही परिवार का एकमात्र सदस्य बचा था, इसलिए वह पैसे निकालने बैंक पहुंचा।

Odisha: बैंक ने मांगे दस्तावेज, नहीं दे पाया युवक

बैंक अधिकारियों ने नियमों का पालन करते हुए उससे मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे। लेकिन युवक इन दस्तावेजों को उपलब्ध नहीं करा सका। इसके चलते उसे पैसे नहीं दिए गए, जिससे वह निराश हो गया।

Odisha: कब्र से शव निकालकर कंधे पर लेकर पहुंचा बैंक

Odisha

आरोप है कि दस्तावेज न होने पर युवक ने अपनी बहन के दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह कंकाल को अपने कंधे पर रखकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंचा।

बैंक के बाहर उसने कंकाल को रखकर प्रदर्शन किया और तुरंत पैसे देने की मांग की। यह नजारा देखकर आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

Odisha: पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक को वहां से हटाया गया। स्थिति को शांत कराने के बाद प्रशासन ने कंकाल को दोबारा सम्मानपूर्वक दफनाने की व्यवस्था की।

Odisha: व्यवस्था और जागरूकता पर उठे सवाल

यह घटना जहां एक ओर चौंकाने वाली है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग प्रक्रियाओं और जरूरी दस्तावेजों के प्रति जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है। साथ ही यह मामला संवेदनशीलता और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करता है।

read also: Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना