Bhagalpur: सात समंदर पार से भागलपुर आई दुल्हन: 10 साल की दोस्ती के बाद ऋषि और सारा ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhagalpur

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur बिहार की धरती पर एक बार फिर ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ देखने को मिली है। जिले के बेलारी मिल्की गांव के रहने वाले ऋषि ने फिलिपींस की रहने वाली सारा के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। यह विवाह न केवल दो व्यक्तियों का मिलन है, बल्कि दो अलग-अलग संस्कृतियों और देशों के जुड़ाव का भी प्रतीक बन गया है।

Bhagalpur फेसबुक पर शुरू हुआ था 10 साल का सफर

इस अनोखी प्रेम कहानी की शुरुआत करीब एक दशक पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। ऋषि और सारा के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ गहरी होती गई। 10 वर्षों तक इंटरनेट और फोन के जरिए एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला किया।

Bhagalpur प्यार के लिए फिलिपींस तक की यात्रा

अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए ऋषि ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने करीब 2.5 लाख रुपये खर्च कर पासपोर्ट और वीजा बनवाया और खुद फिलिपींस जाकर सारा से मुलाकात की। वहां उन्होंने सारा के माता-पिता से मिलकर अपने रिश्ते के लिए रजामंदी मांगी। सारा के परिवार ने भी इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Bhagalpur बेलारी मिल्की गांव में गूंजी शहनाई

शादी के लिए सारा अपने माता-पिता के साथ सात समंदर पार कर भागलपुर पहुंचीं। गांव में दोनों की शादी पूरी तरह से भारतीय परंपरा और हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। विदेशी दुल्हन को पारंपरिक लिबास में देख पूरा गांव उत्साहित नजर आया। फिलहाल, ऋषि एक निजी कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं और अपनी नई जीवन संगिनी के साथ बेहद खुश हैं।

Read this: Godda: घर में फंदे से लटकता मिला 23 वर्षीय गुड़िया का शव; मां ने कहा- “50 हजार के लिए मार डाली गई मेरी बेटी”

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर