NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NH43 car accident

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटी। यह घटना ग्राम पंचायत भाड़ी के पास स्थित नहर की पुलिया पर हुई, जहां कार पुलिया से टकराते हुए सीधे नहर में जा घुसी।

NH43 car accident: भाड़ी ग्राम पंचायत के पास पुलिया से टकराकर नहर में जा गिरी कार

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब कार बैकुंठपुर से सूरजपुर की ओर जा रही थी। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई। हादसे के समय कार में कई लोग सवार थे।

NH43 car accident: रात 3 बजे हुआ हादसा, बैकुंठपुर से सूरजपुर जा रही थी गाड़ी

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।

read also: Food Adulteration Drive : खैरागढ़ में मिलावटी खाद्य और नकली दवाओं पर सख्ती, 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर