Teejan Bai Rumor : सोशल मीडिया पर फैली झूठी खबर से फैली चिंता, प्रशंसकों में शोक की लहर
Teejan Bai Rumor : दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई के निधन की झूठी खबर रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस भ्रामक सूचना ने देश-विदेश में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच चिंता और शोक का माहौल पैदा कर दिया।

Teejan Bai Rumor : बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जाने लगे, जिससे स्थिति और भी भ्रमित हो गई। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन और सहयोगी तुरंत सामने आए और इन खबरों का खंडन किया।
Teejan Bai Rumor : परिजनों ने बताया स्वस्थ हैं तीजनबाई, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
Teejan Bai Rumor : तीजनबाई की बहू वेणु देशमुख ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित उनके निवास पर डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करती है और प्रतिदिन निर्धारित समय पर उनकी जांच होती है।

Teejan Bai Rumor : परिजनों ने इस तरह की अफवाहों पर कड़ी नाराजगी जताई है। वेणु देशमुख ने कहा कि यह दूसरी बार है जब इस तरह की झूठी खबर फैलाई गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मानसिक पीड़ा देने वाली घटनाओं पर रोक लग सके।
read more : Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

