यमुनानगर में पति-पत्नी के झगड़े ने ली जान, पत्नी ने चाकू से गोदकर की हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

REPORT- RAJEEV MEHTA, BY- ISA AHMAD

यमुनानगर जिले के कस्बा प्रताप नगर स्थित गांव खिजरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद एक महिला ने अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही वह फरार हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया गया।

मामूली कहासुनी में हत्या में बदली बात

मृतक की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाम के समय सुखविंदर और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना गंभीर हो गया कि पत्नी ने घर में रखे चाकू से सुखविंदर पर कई वार कर दिए।

पत्नी ने पति के सर, मुंह, गर्दन और छाती पर लगातार चाकू से वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुखविंदर को तत्काल प्रताप नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही सुखविंदर ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सुखविंदर की यह दूसरी पत्नी थी, और वह इसी के साथ रह रहा था। हत्या के पीछे के सही कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद