Gwalior: बहन को लेने आए भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गला रेतने की भी कोशिश; पति और देवर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की मेहर कॉलोनी में सोमवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात हुई। अपने परिवार में होने वाली एक शादी के लिए बहन को विदा कराने आए भाई देवेंद्र पर उसके जीजा, ननदोई और ससुर ने मिलकर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक पर दो दर्जन से अधिक वार किए और उसका गला रेतने का भी प्रयास किया।

Gwalior विदाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घायल देवेंद्र के परिवार में जल्द ही एक शादी समारोह होने वाला है। इसी सिलसिले में वह अपनी बहन को लेने ससुराल पहुँचा था। हालांकि, उसका पति कृष्णा अपनी पत्नी को शादी में भेजने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

Gwalior सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी देवेंद्र को घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने देवेंद्र के शरीर पर चाकू से 24 से अधिक वार किए। इतना ही नहीं, उन्होंने उसका गला रेतकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Gwalior पुलिस की कार्रवाई: दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

थाटीपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, वारदात में शामिल उनका पिता रामावतार फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Read this: Godda: घर में फंदे से लटकता मिला 23 वर्षीय गुड़िया का शव; मां ने कहा- “50 हजार के लिए मार डाली गई मेरी बेटी”

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार