Bareilly : होमगार्ड भर्ती में हाईटेक फर्जीवाड़ा, बायोमैट्रिक जांच ने खोला ‘दो नाम वाले’ मुन्नाभाई का राज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bareilly

Report: Dushyendra kumar

Bareilly उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर चल रही बायोमैट्रिक जांच ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया, जब एक ही युवक के फिंगरप्रिंट दो अलग-अलग नामों के रिकॉर्ड से मैच हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bareilly आधार कार्ड में एडिटिंग कर बदली पहचान

पकड़े गए आरोपी ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। उसने अपने आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ (Editing) की और दो अलग-अलग पहचान पत्र तैयार कर लिए। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने दो अलग-अलग नामों से आवेदन किया, ताकि चयन की संभावना बढ़ सके।

Bareilly एक दिन पहले दूसरे नाम से दी थी परीक्षा

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। उसने एक दिन पहले किसी अन्य नाम और पहचान के साथ परीक्षा दी थी। सोमवार को वह अपनी असली पहचान के साथ दोबारा परीक्षा केंद्र पहुँचा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि डिजिटल रिकॉर्ड उसकी पोल खोल देगा।

Bareilly बायोमैट्रिक सिस्टम ने पकड़ी चोरी

भले ही आरोपी ने कागजों पर अपनी पहचान बदल ली थी, लेकिन वह अपने फिंगरप्रिंट नहीं बदल सका। जैसे ही बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उसने मशीन पर अंगूठा लगाया, सिस्टम ने अलर्ट जारी कर दिया। मशीन ने तुरंत पहचान लिया कि इस बायोमैट्रिक डेटा वाला व्यक्ति पहले भी परीक्षा दे चुका है।

Read this: Bhopal विधायक रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार: “सोनिया-प्रियंका से आगे किसी बेटी को बढ़ते नहीं देखना चाहती कांग्रेस”

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर