,

बेमेतरा : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bemetara: Big action by Excise Department

रिपोर्ट- संजू जैन

30 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। कलेक्टर रणबी र शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद के निर्देश पर बेमेतरा आबकारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सूचना पर छापा

जानकारी के अनुसार, बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम देवादा में आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। इस पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी बीस लाल चंदेल को पकड़ लिया।

30 पौवा अवैध शराब जब्त

कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 30 पौवा अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निवेदिता मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने टीम के प्रयासों की सराहना की है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ